Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“किसान का जीवन एक तपस्या है, उसकी हर सांस धरती को सींचने और देश को पोषित करने में लगती है।”

ब्यूरो 24-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241224-WA0004

गाजीपुर। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सामुहिक रूप से चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

जिला पंचायत अध्यक्ष का संबोधन:

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मा0 चौधरी चरण सिंह जी भारत के पाचवें प्रधानमंत्री रहें जो किसानों के मसिहा थे और हमेशा किसानों के लिए लड़ते रहे।वर्तमान में मा0 प्रधानमंत्री तथा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाए लागू करके किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। किसानों को  उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा, इसके साथ ही उन्हें  आमजन से अपील की, कि किसान की फसलों को बढावा देकर हम सब लोगों को किसान हित में कार्य करना है। भारत सरकार तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं अतः आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें।

नगर पालिका अध्यक्ष का संबोधन:

श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत सी हितकारी व कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, किसानों को उनका लाभ लेकर एवं वैज्ञानिकों की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक कृषक को रू0 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है। वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन योजना चलाई जा रही है। सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है इसलिए हम सबको इन सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए।

जिलाधिकारी का संबोधन:

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव है। यदि किसानों का विकास होगा तो स्वत ही देश का विकास होगा। इसलिए जनपद के किसानों को खाद व बीज उचित मूल्य व समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को खाद, बीज के लिए किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं से प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है। आगे उन्होने कहा कि किसानो को कार्यशाला आयोजित करके कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती में उत्पाद बढाने के बारे मे जानकारी दी जाय। किसान भाई उस तकनीक को अपनाकर फसलो का उत्पाद बढा सकते है। कृषक खेती के साथ- साथ पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन को भी अपनाये जिससे आमदनी मे बढोत्तरी होगी। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि शासन की मंशा है कि मिलेट्स को बढावा दिया जाय। इसलिए आप लोग ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी आदि की खेती को बढावा दे। अंत में जिलाधिकारी ने दूर दराज से आये कृषकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

वैज्ञानिक खेती के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी:

उपस्थित किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ0 धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा से संबंधित जानकारी किसानों को दी। डॉ0 ओंकार सिंह ने किसानों को मौसम संबंधी जानकारी, मौसम के प्रभाव को फसलों पर कम करने के सुझाव दिए।

विभिन्न योजनाओं से किसानों को कराया गया अवगत:

वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। अतीद्र सिंह, उप कृषि निदेशक द्वारा चौधरी चरण सिंह जी, पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित:

इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग एवं मत्स्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार:

दिलीप कुमार शर्मा, अमरनाथ, बृजेश सिंह, राघवेंद्र नाथ पांडे को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल:

किसान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, एफपीओ एवं खाद बीज के प्रतिष्ठानों द्वारा अपना अपना स्टॉल भी लगाया गया जिसका अतिथियों एवं जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गई।

उपस्थित गणमान्य:

किसान दिवस के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हमने अपनी प्रगति के लिए प्रकृति को चोट पहुंचाई है, लेकिन अब समय है कि हम उन घावों को भरने की दिशा में काम करें: एएनओ डॉ0 अंगद प्रसाद तिवारी
Next: डॉ. रविरंजन का स्थानांतरण आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरस्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.