Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर पालिका अध्यक्ष पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

ब्यूरो 27-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241227-WA0015

जमानिया। समाजसेवी नरायन दास चौरासिया ने नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर झूठे मुकदमे में फसाने का गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

आरोप:

नारायण दास चौरसिया का कहना है कि अध्यक्ष ने अपने सफाईकर्मी पर दबाव बनाकर झूठा मामला दर्ज कराया है।इसके साथ ही आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा फर्जी बोर्ड बैठक दिखाकर व्यापारियों पर लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क का विरोध करते हुए रामलीला मैदान में धरना दिया था। इसके बाद विद्वेषवश अध्यक्ष ने सफाईकर्मी संतोष रावत पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया।

उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप लगाई न्याय की गुहार:

जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई और अपने समर्थकों के साथ रामलीला मंच पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी आवाज दबाने और समाजसेवा के कार्यों में बाधा डालने का प्रयास है।

जांच की मांग:

उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। धरने में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। मामला स्थानीय जनता और व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

उपस्थिति:

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, राजू चौधरी, अजय गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार मौर्य, भोला जायसवाल, नवाब खां, सरदार ख़ां, अशोक गुप्ता, राजेश चौधरी, उमेश सिंह, दिनेश रावत, जेपी यादव, फहीम अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

समर्थन:

धरना प्रदर्शन को वादकारी उत्थान समिति और व्यापार मंडल जमानिया ने अपना समर्थन दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फिर नहीं मिलेंगे ये खेलने के मौके, बच्चों को खेलने दें उन्हें न रोके
Next: जातिसूचक गालियों और शिलापट्ट तोड़ने के आरोप में कार्रवाई की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.