Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो 29-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20241229_210509_Google

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा गांव में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे विवाहिता के हत्या करने का आरोप लगते हुए रविवार की सुबह कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी।

मामला: 

तहरीर के अनुसार बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत कुरानसराय थान के कनझरुवा गांव निवासी संतोष उपाध्याय की पुत्री वंदना कुमारी का विवाह मदनपुरा गांव निवासी गोरख नाथ तिवारी के पुत्र बृजेश तिवारी के साथ 7 नवंबर 2021 को हिंदू रीति—रिवाज के साथ धूमधाम से हुई। मृतिका के पिता संतोष उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे तक वंदना से उनकी बातचीत हुई थी। वंदना ने मायके वालों को ससुराल आने के लिए बुलाया था। लेकिन देर रात करीब 10 बजे वंदना की मौत की खबर आई। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष ने 29 दिसंबर की सुबह 5 बजे दी। रविवार कि सुबह 9 बजे मृतिका के मायके वाले ससुराल पहुंचे। जहां वंदना का शव मिला।

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप:

मृतिका के पिता ने लिखित तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

तहरीर के आधार पर जांच शुरू:

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक का बयान:

प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतिका के परिजनों के तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता का शव साडी के सहारे पंखे से लटकता मिला था। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतिका के परिवार वालों ने न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रक-जेसीबी की भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग
Next: ट्रेन हादसे में वृद्ध की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.