जमानिया। नगर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में टेनिस वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में देशभर से 17 टीमों ने भाग लिया।
चैंपियनशिप के तहत सब जूनियर और जूनियर वर्ग में बालक, बालिका, और मिक्स डबल इवेंट आयोजित किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी, पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, और दादर नगर हवेली से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रेशु जालान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।इस अवसर पर गणेश पाटिल, राहुल पालखर, अमोल कुमार मिश्रा, प्रफुल्ल बांसद, जडेजू, जॉन मेहता, विजय बोडके, प्रसंगी, साहिल जोगदंड, प्रज्वल पिंपलकर और आलोक मौर्य मौजूद रहे।
सेमीफाइनल में पहुंची टीमें:
सब जूनियर बालक वर्ग: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड
बालिका वर्ग: तेलंगाना, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
सब जूनियर मिक्स: दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड
जूनियर बालिका वर्ग: गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक
जूनियर मिक्स वर्ग: महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना
क्वाटर फाइनल में पहुंची
जूनियर बालक वर्ग दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र, पॉन्डिचेरी, गुजरात, उत्तर प्रदेश