Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने किया अभिलेख कक्ष का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 03-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250103-WA0041

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर सचिवालय, नजारत, अभिलेख कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया।

विभिन्न व्यवस्थाओं के मद्देनजर दिए आवश्यक दिशा निर्देश:

निरीक्षण के दौरान उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलो, फाईलो के रख-रखाव, साफ-सफाई, प्रेरणा कैटींन, लाईट की व्यवस्था, इनवर्टर एवं जनरेटर की व्यवस्था के साथ उपस्थित रजिस्टर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आदि की व्यवस्था को देखा। उन्होने सचिवालय के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया तथा रखे गए फाईलो एवं कार्यालय की साफ-सफाई का मुख्य रूप से देख- रेख के निर्देश दिए।

निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण किया जाए सुनिश्चित:

उन्होने निर्देशित किया कि किसी भी पटल पर प्राप्त फाईलो का निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिससे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी अथवा दिक्कतो का सामना न करना पडे।

रिकार्ड रूम में रखे गये प्रपत्रो की जॉच:

उसके उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये रिकार्ड रूम पहुचकर वहा रखे गये प्रपत्रो की जॉच की तथा अभिलेखो को सुसज्जित ढंग से रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी फाईल को ढूढने मे मशक्कत न करनी पड़े वरन् वो आसानी से मिल जाए।

उपस्थित गणमान्य:

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, उपजिलाधिकारी सालिक राम, उपजिलाधिकारी लोकेश एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ी, अब 31 जनवरी तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
Next: संपूर्ण समाधान का मतलब है—हर व्यक्ति का सम्मान और हर समस्या का निष्पक्ष समाधान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.