Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक, सर्व समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता होगा उद्देश्य

ब्यूरो 05-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250105-WA0013

जमानियां। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बारी – बारी से सबने रखी अपनी राय:

• बैठक में जिला सचिव एवं पीडीए प्रभारी विधानसभा जमानिया, श्रीराम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए। हमें सर्व समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।” उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान की रक्षा के लिए प्रयास करने की बात भी कही।

• ब्लॉक प्रभारी भदौरा अशोक सिंह ने संगठन की ताकत पर बल देते हुए कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब-तब सर्वसमाज का भला हुआ है। संगठन को मजबूत कर हमें एक बार फिर सत्ता में आना है।

• युवजन सभा के प्रदेश सचिव शैफ सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहेब दलितों और पिछड़ों की आवाज थे। पीडीए चौपाल के माध्यम से उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया जाएगा।

उपस्थिति:

बैठक के दौरान उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश राम, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष इमरान खां, जोनल प्रभारी काशीनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, रामाश्रय यादव, अंबरीश यादव, शमशेर अहमद, अनिल पांडे, राजू होदा, भरत सिंह, अभिषेक यादव, गोलू यादव, अवधेश यादव, और इंद्रवती देवी शामिल रहे।

संचालन:

बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव उर्मिलेश पांडे ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर राख
Next: परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुलझाना नहीं ,बल्कि रिश्तों को नई दिशा देना है

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.