Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल कोआपरेटिव बैंक के पूर्व संस्‍थापक चेयरमैन गिरफ्तार,मनी लाउंड्री मामले में हुई गिरफ्तारी:

ब्यूरो 11-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250111-WA0011

गाजीपुर। पूर्वांचल कोआपरेटिव बैंक के पूर्व संस्‍थापक चेयरमैन रामबाबू शांडिल्‍य के गिरफ्तारी से बैंक के गरीब बचत खाता धारक, फर्जी रुप से ऋण में फंसाये गये लोगों में काफी खुशी है। अचानक पूर्वांचल कोआपरेटिव बैंक बंद होने से हजारों गरीबों के करोड़ों रुपये फंस गये। रिजर्व बैंक ने कुछ लोगों को पहली किस्‍त में धनराशि अदा किया है लेकिन अभी भी काफी लोगों का बैंक में पैसा फंसा हुआ है जो अपनी गाढ़ी कमाई के तिनका-तिनका जोड़ कर बैंक में अपने सुख-दुख के लिए जमा किये थे। लेकिन अचानक बैंक बंद हो जाने से कई लोगों की बेटियों की शादी रुक गयी और फर्जी तरीके से लोन में फंसाये गये लोग भी आज काफी राहत की सांस ले रहे हैं।

भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं!

लोगों का कहना है,  कि भगवान के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं। जो जैसा करेगा वैसा पायेगा। किसी की मेहनत की कमाई हड़पने के विचार से किया गया कार्य , आजीवन फल फूल नहीं सकता।

मनी लाउंड्री मामले में हुई गिरफ्तारी:

ज्ञातव्‍य है कि जिले में शुक्रवार को बिहार नंबर की गाड़ी से ईडी की टीम पहुंची। लंका स्थित पूर्वांचल को आपरेटिव बैंक में दिनभर गोपनीय जांच के बाद बैंक के पूर्व संस्‍थापक चेयरमैन रामबाबू शांडिल्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डा. ईरज राजा ने की है। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी मनी लाउंड्री मामले में हुई है। इसके पहले 14 जून को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।

शहर कोतवाली में 30 अगस्त 2023 में दर्ज कराए गए थे मुकदमे:

इससे पहले 2023 में आरबीआई की जांच रिपोर्ट पर पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व प्रवर्तक राम बाबू शांडिल्य, पूर्व सीईओ विवेक पांडेय, प्रबंध कमेटी, लेखा परीक्षक मेसर्स विजय के. शर्मा एंड कंपनी, बैंक प्रोप्राइटर और संबंधित पार्टी व फर्म के खिलाफ शहर कोतवाली में 30 अगस्त 2023 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जांच:

इस पूरे प्रकरण की जांच को ऑपरेटिव सेल वाराणसी को सौंपा गया। जल्द ही जांच की रिपोर्ट सामने आएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, ट्रेलर और पैसेंजर बस की जोरदार टक्कर
Next: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.