Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने उद्देश्य की भली भांति पूर्ति के साथ तीन दिवसीय ‘नेकी की दीवार’ का समापन

ब्यूरो 11-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250111-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। ठंड के मौसम में असहायों व गुरबत में जीवन यापन करने वालों का सहारा बनकर आया तीन दिवसीय ‘नेकी की दीवार’ का अपने सामाजिक उद्देश्य की पूर्ती करते हुए शनिवार को जरूरतमंदों को गर्म कपड़े से आछादित कर समापन किया गया।

ज्ञात हो कि नगर स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में तीन दिवसीय “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया था। जिसमें जरूरतमंद व असहाय लोगों को निशुल्क गर्म कपड़ा दिया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, शिक्षकों, पत्रकारों और युवाओं ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए प्रत्येक जरूरतमंदों को जरूरत के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराये। अंतिम दिन स्टाल पर कपड़ा लेने के लिए जरूरतमंदों की काफी भीड़ जुटी रही। क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि “नेकी की दीवार” सामाजिक सहयोग स्टाल पर नगर व क्षेत्र के लोगों ने जरूरतमंदों के सहायतार्थ काफी सहयोग किये। ऐसे ही सहयोग होता रहा तो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक निर्धन व्यक्ति को वस्त्र प्राप्त हो जायेगा। नेकी की दीवार के माध्यम से निर्धन व्यक्तियों को किया जाने वाला सहयोग प्रत्येक वर्ष चलता रहेगा। यह स्टाल बरुइन मोड़ पर विगत 6 वर्षो से लगाया जा रहा है तथा कुछ दिन में पुन: लगाया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा निर्धन व्यक्ति ठंड से बच सके।

उक्त मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह गोलू, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सलीम मंसूरी, प्रमोद यादव, रतन श्रीवास्तव, वीर बहादुर मौर्य, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विराज सिंह, बलवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Next: थाना दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.