जमानिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डो में सार्वजानिक चौराहों, ब्लॉक तिराहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामलीला मैदान, स्टेशन, बरुइन मोड़, पांडेय मोड़ व हरपुर में आदर्श नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा कुल छत्तीस लाख पंचानवे हजार की लागत से साढ़े बारह मीटर उचाई के 6 हाई मास्क फ्लड लाइट का उद्घाटन किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र में रोशनी जगमगा जाने से नगर के आम जनमानस में उत्साह का माहौल दिखा। इस दौरान अध्यक्ष पालिका परिषद् जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में बहुत से ऐसे विकास कार्य किए जायेगे जिससे नगर में चौमुखा विकास देखने को मिलेगा। विगत ढेड़ सालों की जो विकास कार्य गति हैं वो पिछले सभी काल खण्ड में किये गए विकास अवधि पर भारी हैं। जिसके चलते विपक्षी अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर भयभीत हैं। और आय दिन जनता में अफवाह के माध्यम से विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न कराने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर सभासदगण उमराव सिंह यादव,राकेश कुमार,रोहित शर्मा, एनाम खान,सैय्यद अमीर,शिववचन यादव,अहमद अली आदि अन्य लोग मौजूद थे। उक्त की सूचना भाजपा मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने दी।