Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“कृषि केवल व्यवसाय नहीं बल्कि संस्कृति है, जो देश को आत्मनिर्भर बनाती है”, 17 जनवरी को होगा एक दिवसीय कृषि मेले का आयोजन

ब्यूरो 13-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250113_222429_Google

गाजीपुर। हर वर्ष की भाति इस वर्ष जनपद में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2024-2025 के अन्तर्गत रबी 2025 में कृषको को नवीनतम् तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार के विभिन्न माध्यमों से कृषको को जागरूक किया जाना है।

तिथि समय एवं स्थान:

एक दिवसीय मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज, गाजीपुर के एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक कृषि मेले का आयोजन दिनांक 17 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में किया जाना प्रस्तावित है।

विभिन्न विभागाधिकारी करें प्रतिभाग:

इस मेले में जनपद के किसान, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, बैकर्स, एन.जी.ओ. विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी एवं दोनो कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रतिभाग करेगें। उक्त मेले के सफल आयोजन हेतु मेले में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों जैसे मा० मंत्री, मा० सांसद, मा० विधायक, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष, मा० ब्लाक प्रमुख, मा० बी०डी०सी० सदस्य एवं मा० ग्राम प्रधान भी सम्मिलित होंगे।

कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ मेले में रहेंगे उपस्थित:

उन्होने बताया कि मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र, इफको, कृभको, इण्डोगल्फ आदि उर्वरक निर्माता कम्पनियों के कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ मेले में उपस्थित रहेगें। उर्वरक कम्पनियां, बीज उत्पादक कम्पनियां, कृषि रक्षा रसायन उत्पादक कम्पनिया, कृषि विज्ञान केन्द्र एंव कृषि से सम्बन्धित समस्त विभाग अपना स्टाल लगाएंगे एवं जिसमे किसानों की समस्या एवं सुझाव अंकित किये जायेगे। पंजिका रखी जाएगी। कृषि से सम्बन्धित अन्य सहयोगी विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेगे और किसानो की समस्याओ का सामाधान भी करेगें।

कृषि उपकरण बनाने वाली कम्पनिया भी अपने-अपने स्टाल सुनिश्चित करेंगी:

जनपद के आत्मा समूह के एन० जी० ओ०, बीज विकास निगम स्प्रिंकलर, ड्रिप सिचाई, सोलर पम्प एवं अन्य कृषि उपकरण बनाने वाली कम्पनिया भी अपने-अपने स्टाल सुनिश्चित करेंगी। कृषि विभाग के साथ-साथ सहकारिता, पी० सी० एफ० एंव अन्य कृषि निवेश आपूर्तिकर्ता भी अपने-अपने निवेश जिन पर अनुदान की सुविधा है, वो किसानों को उपलब्ध करायेंगें। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे ।संबंधित विभागों द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मे देय सुविधाओ का प्रचार प्रसार कराया जायेगा।

किसान द्वारा प्राप्त शिकायतों का यथासम्भव निराकरण किया जाएगा सुनिश्चित:

मेलें में किसानो की मौखिक एवं लिखित शिकायते प्राप्त की जायेगी।  तथा शिकायत पंजिका प्राप्त शिकायतों को सम्बन्धित विभागो के प्रमुख अधिकारी यथासम्भव निराकरण करेगें। कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रही आत्मा योजनान्तर्गत फार्म स्कूलों के एचीवर कृषको की सहभागिता सुनिश्चित किया जाय ताकि वे मेले में अपने अनुभवो को अन्य कृषको के साथ साझा कर सकें। कृषि शोध केन्द्र, एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

विभिन्न विषयों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी प्रदान:

जनपद के लीड बैंक अधिकारी व डी०डी०एम० नाबार्ड के सहयोग से कृषको को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विषय में जानकारी दी जाएगी। जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नही हैं उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करायें जाएंगे। फसल अवशेष न जलाये जाने के विषय में मा० राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के समादर में एक व्याख्यान / वार्ता अनिवार्य रूप से रखी जाएगी। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत आकस्मिक क्षतिपूर्ति हेतु एक व्याख्यान रखा जाना भी सुनिश्चित है जिसमें ऋणी एवं गैर ऋणी कृषको को इसके विषय मे विस्तृत जानकारी दिया जाएगी। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत बेरोजगार कृषि स्नातको द्वारा एग्री जक्शन के बैनर तले उपलब्ध करायी जा रही समस्त सुविधाओं वन स्टाप शाप के माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रीयेन्ट, वर्मी कम्पोट, कीटनाशक सहित समस्त कृषि निवेश के विषय में भी जानकारी दी जायगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन करें सुनिश्चित
Next: ठंड व गलन के मद्देनजर जनपद में 15 से 18 जनवरी तक विद्यालय रहेंगे बंद

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.