Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मकर संक्रांति पर्व के संबंधित प्रशासन सक्रिय, आपातकालीन सेवाओं की तैयारियां तेज

ब्यूरो 13-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250113-WA0014

जमानिया(गाज़ीपुर)। मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी मंगलवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

चक्काबांध घाट पर मकर संक्रांति स्नान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित:

गंगा नदी के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, जो स्नान और पूजा-अर्चना करती है। जमानियां तहसील के चक्काबांध घाट पर पानी गहरा होने और ढलान होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ठंड और घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यह खतरा और भी बढ़ गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चक्काबांध घाट पर मकर संक्रांति स्नान को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। स्थानीय प्रशासन को आदेश दिया गया है कि घाट पर नोटिस चस्पा कर आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आपातकालीन सेवाओं की तैयारियां तेज:

प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ के दौरान आपात स्थितियों से निपटने के लिए कुंभ मेले की तैयारियों के तहत विशेष प्रबंध किए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित अन्य दुर्घटनास्थलों पर राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों एवं वाहनों की सूची मांगी गई है। तहसील प्रशासन को शाम 8 बजे तक क्रेन, गैस कटर, जेसीबी, टेलर, प्राइवेट क्रेन, हाइड्रा आदि उपकरणों के उपलब्धता की जानकारी, इंचार्ज और ऑपरेटरों के नाम, मोबाइल नंबर, और उनके पते की जानकारी डीएम कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में तेजी से सहायता प्रदान की जा सके। प्रशासन का यह कदम श्रद्धालुओं और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को टाला जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मामूली कहासुनी होने पर पुत्र ने की अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
Next: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा भी करें सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.