Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुल ₹1,34,500 कीमत के सामान पर चोरों ने किया सफाई के साथ हाथ साफ

ब्यूरो 13-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20241129_195324_Google

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सैयदराजा – गाजीपुर मार्ग स्थित महिला महाविद्यालय के पास वेल्डिंग की दुकान में चोरी की घटना को चोरो ने शनिवार की रात अंजाम दिया। दुकान संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले कुल ₹1,34,500 कीमत की हुई चोरी: की जांच में जुटी है।

कुल ₹1,34,500 कीमत की हुई चोरी:

दुकान का मालिक बघरी गांव निवासी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि शनिवार कि शाम करीब 7 बजे प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 9 बजे जब दुकान पर पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ पाया और अंदर का कीमती सामान गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान से लोहे की 25 खिड़किया, 16 दरवाजा फ्रेम, 30 रोशनदान, वेल्डिंग मशीन, इन्वर्टर और बैटरी, कटर मशीन, ग्राइंडर मशीन और एक पेटी वेल्डिंग रॉड सहित अन्य सामान कुल ₹1,34,500 कीमत की चोरों ने चुरा लिया। जिस पर जितेन्द्र कुशवाहा ने इस घटना की जानकारी स्थानीय थाना जमानिया में दी और चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अशेष नाथ सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा भी करें सुनिश्चित
Next: घटना की लिखित तहरीर देने के 4 महीने 26 दिन के लंबे अंतराल के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.