Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्व0 मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति को कुर्क कर की गई जब्तीकरण की कार्यवाही

ब्यूरो 14-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250114-WA0036

गाजीपुर। पुलिस द्वारा IS-191 गैंग सरगना स्व0 मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी व शॉर्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय पुत्र सर्वदेव राय नि0 शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 01 करोड़ 55 लाख रुपये है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।

शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09 नवंबर 2024 को थानाध्यक्ष थाना भावरकोल, जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत IS-191 गैंग सरगना स्व0 मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी व शॉर्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय पुत्र सर्वदेव राय नि0 शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल ,जनपद गाजीपुर द्वारा अर्जित अचल बेनामी सम्पत्ति जिसकी अनुमानित बाजारु कीमत 01 करोड़ 55 लाख रुपये है, जिसे कुर्क कर आज जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।

आपराधिक क्रियाकलापों द्वारा अर्जित है पूरी संपत्ति:

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अंगद राय उपरोक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक,भौतिक व दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि अपनी सगी बहन नीलम राय पत्नी सत्येन्द्र राय निवासिनी वार्ड नं. 05, गड़वा न0पा0परि0 मु0बाद गाजीपुर के नाम से क्रय किया गया है, को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति का विवरण:
दिनांक 22 मार्च 2010 को नीलम राय पत्नी सत्येन्द्र राय निवासिनी वार्ड नं. 05, प्रभात नगर गड़वा थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के नाम से आराजी नं. 298 मौजा चक रशीद जफरपुरा शहरी वार्ड नं. 03, गढ़वा पुराना व वार्ड नं. 05, नया गढ़वा परगना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर में 0-1-0 एक बिस्वा 127 वर्ग मी0 लम्बाई 40 फीट पश्चिम, 40 फीट पूरब, चौड़ाई 34 फीट उत्तर व 34 फीट दक्षिण तथा उस पर 02 मंजिला निर्मित भवन । जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत 01 करोड़ 55 लाख रुपए है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

• मु0अ0सं0-193/2001 धारा 323,504,506,379 भादवि थाना भाँवरकोल गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-264/2001 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-456/2001 धारा-3(1) गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-235/2002 धारा-3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-360/2004 धारा-302,307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-424/2004 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-437/2004 धारा-3(1) गुण्डा एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-336/2005 धारा-110-जी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-288/2006 धारा-120-बी,302 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-984/2008 धारा-147,148,149,302,307,120-बी,504 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-107/2009 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-309/2015 धारा-302,506,120-बी,216 भादवि व 3/25,7/25 आर्म्स एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-482/2015 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-111/2023 धारा-120-बी,386 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-314/2023 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-1203/2009 धारा-323,384,504,506 भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-1202/2009 धारा-323,325,504,506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-1300/2009 धारा-3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-711/2005 धारा-147,148,149,302,120-बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर।

• मु0अ0सं0-408/2006 धारा-3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-493/2005 धारा-120-बी,506,302 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-510/2009 धारा-120-बी,143,323,452,506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-277/2008 धारा-384 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• एनसीआर-56/2002 धारा-323,506 भादवि थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर ।

• मु0अ0सं0-547/2023न धारा-506,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनुशासनहीनता के चलते प्रदेश सचिव पद से चंद्रिका यादव को किया गया पदमुक्त
Next: अदद तमंचे.315 के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.