Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाई ने मायके आई बहन के साथ की गाली गलौज मारपीट, बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने भाई पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपने मायके, जमानिया स्टेशन अपनी मां से मिलने आई थीं। इस दौरान उनका भाई उग्र हो गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए अपमानित करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके भाई ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मेडिकल जांच कराने और मामला दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के अनुसार, यह घटना 14 जनवरी 2025 की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद है महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छेड़खानी का विरोध करने पर किया परिवार पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Next: होमगार्ड द्वारा कथित रूप से मारपीट करने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.