Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छेड़खानी का विरोध करने पर किया परिवार पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरेसर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षीगणों ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

तहरीर के अनुसार पीडित पुत्री से बादल छेड़खानी कर रहा था। जब पीडित के पुत्र ने इसका विरोध किया, तो कुछ लोगो ने लाठी-डंडे और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया। घटना 14 जनवरी 2025 को सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। पीडित  ने आरोप लगाया कि हमले में उनके सिर पर लोहे की छड़ से चोट लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। वही परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। हमले के दौरान उनके पुत्र का मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि चार लोग गोरख‚ बादल‚ मनीष और किशन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 2025 तक टी0बी0 मुक्त भारत के साथ ही हम टी0बी0 मुक्त गाज़ीपुर का स्वप्न भी करेंगे साकार: सांसद संगीता बलवंत
Next: भाई ने मायके आई बहन के साथ की गाली गलौज मारपीट, बहन ने दर्ज कराया मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.