जमानियां। बार एसोसिएशन के आगामी 22 जनवरी 2025 को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों पर अधिवक्ता उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें 17 को जांच की तिथि‚ तथा पर्चा वापसी 18 जनवरी को सुनिश्चित होगी। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सिंह यादव एवं अरुण कुमार सिंह ने बताया कि;
अध्यक्ष पद के हेतु:
अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह तथा राघवानंद पाण्डेय द्वारा नामांकन किया गया है। इसके अतिरिक्त
सचिव पद हेतु:
अधिवक्ता अमरनाथ राम,
मुनेश सिंह कुशवहा,
बृजेश कुमार सिंह‚
राम रतन जायसवाल।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु:
अधिवक्ता सुनील कुमार,
कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम अंश बहादुर सिंह‚
कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय मिथिलेश प्रताप सिंह‚
शमशाद राईनी।
सह सचिव पद हेतु:
आजाद खां‚
अक्षय कुमार‚
मोहम्मद अशरफ।
सदस्य कार्यकारिणी हेतु:
घनश्याम सिंह‚
संजय यादव।
उपरोक्त सभी लोगों द्वारा इन पदों के लिए पर्चा दाखिल किया गया है। उक्त पदों पर निर्धारित तिथि 22 जनवरी 2025 को मतदान कराया जायेगा व अध्यक्ष एवं सचिव पद को छोड कर अन्य पदों पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है, जिसकी घोषणा समय व निर्धारित तारीख पर की जाएगी।