गाजीपुर। राष्ट्रपति पुलिस पदक से पुरस्कृत अमर शहीद हवलदार जगपति राम का 16 जनवरी दिन गुरुवार को 10:00 बजे शादियाबाद थाना चौराहा पर 25वां शहादत दिवस मनाया जाएगा।
हवलदार जगपति राम श्रीनगर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ देश की रक्षा करते हुए 16 जनवरी 2001 को शहीद हो गए थे। उनकी इस वीरता के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया। उनका बलिदान देश के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। अमर शहीद हवलदार जगपति राम मूल रूप से उत्तर प्रदेश, जिला गाज़ीपुर ,थाना शादियाबाद अंतर्गत कस्बादयालपुर के निवासी थे। वैसे तो जनपद गाजीपुर को शहीदों की धरती, वीरों की धरती जैसे नामों से भी जाना जाता हैं। और यह सटीक भी है क्योंकि अब तक इस जनपद ने न जाने कितने वीरों के प्राणों की आहुति देशहित में दे दी है। देश हित में गंवाई गई जान, दी गई कुर्बानी , बलिदान का सर्वश्रेष्ठ रूप है क्योंकि शहादत किसी मौत का नाम नहीं, बल्कि वो अमरता है, जो एक इंसान को जीवन से ऊपर उठाकर अमर बना देती है और जो देश के लिए मरता है, वो मरकर भी हमेशा जिंदा रहता है।