Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क यात्रा

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0030

गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिद्धनाथ महाकुंभ यात्रा के नाम से बस सेवा का शुभारंभ किया है। यह बस सेवा आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र के प्रयास से श्रद्धालुओं के लिए खासतौर पर सिधौना बाजार से प्रयागराज तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। जिससे अधिक से अधिक सनातनी श्रद्धालु लोग महाकुंभ मेला पहुंचकर त्रिवेणी स्नान कर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें। यह बस सेवा गुरुवार से लेकर महाकुंभ मेला समाप्ति तक नियमित चलेगी।

खाद्य सुरक्षा, औषधीय प्रसाशन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ भारत की आध्यात्मिक आस्था का विराट उत्सव है। महाकुंभ यात्रा की पहल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है। महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को पुण्यलाभ मिल जाते हैं। कुंभ में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इसके अलावा कुंभ मेला आध्यात्मिक ज्ञान, सांस्कृतिक आदान प्रदान और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक माना जाता है। लोग आध्यात्मिक ज्ञान और मानसिक शांति के लिए भी कुंभ मेला में आते हैं। महाकुंभ में दुर्लभ नागा साधु से लेकर अन्य बड़े-बड़े संत पधारते हैं। जिनका आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं को कुंभ मेला में जरूर शामिल होना चाहिए।

गाजीपुर के रोडवेज एआरएम वीके पांडेय ने बताया कि इस बस सेवा का संचालन प्रतिदिन सुबह सात बजे सिधौना बाजार स्थित बस स्टैंड से शुरू होगा। वहीं बस प्रयागराज महाकुंभ मेला स्थल से शाम पांच बजे निकलकर साढ़े नौ बजे तक सिधौना बाजार लौटेगी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना किसी अतिरिक्त खर्च एवं परेशानी के महाकुंभ मेला तक पहुंचाने का है। सिद्धनाथ महाकुंभ यात्रा में हर अमृत स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या, 3 फरवरी बसंत पंचमी, 12 फरवरी माघी पूर्णिमा, 26 फरवरी महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व और एक दिन बाद तक तीन दिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद गाज़ीपुर के डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, को मिली पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर पदोन्नति
Next: शाल भेंट कर सामाजिक उत्कृष्ट कार्य हेतु ज्योति फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी किए गए सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.