Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद गाज़ीपुर के डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, को मिली पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर पदोन्नति

ब्यूरो 15-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0031

गाजीपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा ने पुलिस सेवा में 14 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने वाले डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया, जहां श्री जुनेजा ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को डीआईजी रैंक प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप के चीफ कन्वीनर डॉ. एस. मधुप ने भी डॉ. संतोष कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में जो योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी नई जिम्मेदारियों में भी डॉ. सिंह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर डीजीपी श्री जुनेजा ने डॉ. सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. सिंह जैसे अधिकारियों के प्रयास से विभाग की छवि मजबूत होती है और जनता का विश्वास बढ़ता है। समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा
Next: कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.