Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिकार और जिम्मेदारी का मेल है परिवार नियोजन

ब्यूरो 17-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250117-WA0011

ग़ाज़ीपुर। परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर किया गया निर्देशित:

इस सम्बन्ध में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल की तरफ ने समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया हैं। इस अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पखवाड़े के दौरान जनपदों के दूर-दराज इलाकों में परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और परिवार नियोजन के प्रति उनकी जागरूकता और रुचि में वृद्धि हो।

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता आवश्यक:

इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक परिवार नियोजन के लाभ पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है । अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चिन्हित सेवा प्रदायगी इकाइयों पर परिवार नियोजन से संबंधित बैनर, दीवार लेखन और प्रचार सामग्री जनपद स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सारथी वाहन का उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं से जुड़ी जागरूकता के लिए किया जाएगा।

स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक:

सामुदायिक गतिविधियों के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा कर परिवारों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन जैसी गतिविधियों का आयोजन नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को ‘शगुन किट’ प्रदान की जाएगी जिसमें गर्भनिरोधक साधन और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और परिवार नियोजन साधनों का वितरण करेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना रेवतीपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित गिरफ्तार
Next: यूनियन प्रीमियर शाखा के माध्यम से ग्राहकों को उन्नत व त्वरित बैंकिंग सेवाएं की जाएंगी प्रदान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.