Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस खड़ी करेगी बड़ी मुश्किल, गाजीपुर में भी कई डाक्टर शामिल

ब्यूरो 20-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250120-WA0039

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस करना भारी पड़ सकता है। योगी सरकार अब ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए नए सिरे से हर जिले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो इस पर पूरी नजर रखेगी। और यहीं नहीं,  स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से सभी सरकारी डॉक्टरों से इस संबंध में हलफनामा भी मांगा गया है। पिछले दिनों वाराणसी में प्राइवेट प्रैक्टिस से जुड़ा मामला सामने आने के बाद ये बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत सभी जिलों के चीफ मेडिकल अफसरों से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके साथ ही सभी सीएमओ को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में राजकीय चिकित्सकों को प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो डॉक्टर के साथ संबंधित सीएमओ के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महानिदेशालय ने सीएमओ और सीएमएस से जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी में काम करने वाले डॉक्टरों से हलफनामा देने के निर्देश दिए हैं। इस हलफनामे में उन्हें इस बात की जानकारी देनी होगी कि संबंधित डॉक्टर मुख्यालय पर ही काम करते हैं और उनकी ओर से अलग से कोई प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं की जा रही है। निदेशालय के मुताबिक अगर कोई सरकारी डॉक्टर ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ रतनपाल सिंह सुमन ने कहा कि सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर पूरी तरह से रोक है। ऐसा करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए सभी डॉक्टरों से हलफनामे भी मांगे गए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कवयित्री सृष्टि राज के सम्मानित होने पर साहित्यकारों में हर्ष
Next: डीएम एसपी की उपस्थिती में संपूर्ण सामाधान दिवस संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.