Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल का निधन

ब्यूरो 20-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250120-WA0018

जमानिया। रेलवे स्टेशन के प्रतिष्ठित समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल का सोमवार को दोपहर करीब 12:10 बजे निधन हो गया। उनकी निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

महावीर प्रसाद जायसवाल देश की आजादी से पहले से ही पत्रकारिता से जुड़े रहे। सर्वप्रथम उन्होंने हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अभिकर्ता और पत्रकार के रूप में नगर क्षेत्र की सेवा की। बाद में, वे हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अभिकर्ता और पत्रकार के रूप में जमानिया के विकास के लिए आवाज उठाते रहे। विगत कुछ वर्षों से बुजुर्ग होने के बावजूद भी वे समाज सेवा के कार्य में सक्रिय रहे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित समाजसेवी और पत्रकार को खो दिया है। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे उनके पैतृक आवास से निकली। अंतिम संस्कार बडेसर गांव स्थित शमशानघाट पर किया गया। मुखाग्नी उनके पौत्र मुकेश जायसवाल ने दी। परिवार में उनके पौत्र बृजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, रजत जायसवाल, अंकित जायसवाल, और अनूप जायसवाल शामिल हैं। नगर में शोक की लहर व्याप्त है और समाजसेवी महावीर प्रसाद जायसवाल के योगदान को याद किया जा रहा है।श्रद्धांजलि देने वालों में राज किशोर सिंह, प्रबंधक शिवाजी सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज के स्टाफ और अध्यापक, हिंदू डिग्री कॉलेज के स्टाफ और अध्यापक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के स्टाफ, एचडीएफसी बैंक के समस्त स्टाफ, तथा आसपास के बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चहारदिवारी गिराने पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज ने मनाया अपना 86वां वार्षिकोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.