Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कंटेनर तथा पिकअप में जबरदस्त टक्कर, दोनों के चालक घायल

ब्यूरो 21-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250121-WA0014

नन्दगंज। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा से पहले सोमवार को अपरान्ह तीन बजे कन्टेनर तथा पिकप में आमने-सामने टक्कर होने से दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र सैदपुर में ले गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अपरान्ह तीन बजे गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही कन्टेनर गाड़ी अचानक डिवाइडर को तोड़ते हुए गलत साइड पर चली गयी। उसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गये। जिसे पुलिस सैदपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती करायी है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सम्भवत: कंटेनर के चालक को झपकी आ गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए गलत साइड चली गयी । उसी समय अपने साइड से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। घायलों को सैदपुर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है‌।घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरोपी अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
Next: तीन शातिर लूटेरो को पुलिस ने दबोचा

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.