Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

ब्यूरो 22-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250122-WA0023

जमानियां। विकासखंड परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख मनीषा कुशवाहा और उनके प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दही-चूड़ा खिलाकर की गई।

सभी क्षेत्र पंचायतों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है उद्देश्य:

समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे प्रयासों का उद्देश्य सभी क्षेत्र पंचायतों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ हमने हमेशा दो कदम आगे रहकर कार्य किया है। किसी भी जनप्रतिनिधि या ग्रामीण को नाराजगी का अवसर नहीं दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव ने कहा कि यह सम्मान समारोह सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने और उनके अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य ने कार्यक्रम कि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों में ईमानदारी और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को किया गया सम्मानित:

समारोह में उपस्थित यूनियन बैंक मैनेजर कृति श्रीवास्तव सहित ग्राम प्रधान‚ क्षेत्र पंचायत सदस्य‚ जिला पंचायत एवं विकास खंड के अधिकारियों को अंगवस्त्र‚ डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा चलाई चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना और संचालन धनंजय मौर्य ने की ।

इस अवसर पर:

यूनियन बैंक जमानिया के यूबीआई शाखा के बैंक मैनेजर मयंक कुमार, वन क्षेत्राधिकारी जेपीएस वर्मा‚ वन दरोगा रविकांत यादव‚ उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार‚ एडीओ पंचायत उमेन्द्र प्रताप सिंह‚ प्रमोद यादव‚ ब्रह्मानंद सिंह, कृष्णानंद‚ रामचीज यादव‚ पंकज यादव‚ भानू प्रताप‚ पंकज यादव‚ हरवंश यादव‚ सेराज खान, बबलू, रवि रंजन सिंह, सुखारी प्रसाद‚ संजय‚ मुकेश‚ और दीपक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 01 करोड़ 05 लाख रू0 की कीमत के नजायज हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Next: अवैध कनेक्शन धारको तथा बकायेदारों पर की गई कड़ी कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.