Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज चिकित्सालय में आयोजित किया रक्तदान शिविर

ब्यूरो 23-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250123-WA0029

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर पीजी कॉलेज में एल एंड टी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया गया।

अभाविप के पूर्व प्रदेश सह मंत्री कामदेश्वर सिंह ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी एवं युवाओं के प्रेरणादायक स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का प्रारंभ किया। नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर शिविर में 50 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 23 यूनिट रक्तदान किया। श्री सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद समाज में प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए काम करता आ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने सेवा कार्य के माध्यम से युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहा है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक युवा समाज में हो रहे दूरव्यवस्था को समाप्त करने के लिए आगे आए। श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि हमारे रक्तदान से किसी इंसान की जान बच सकती है। क्योंकि समाज में ऐसे भी लोग हैं जिनको मुश्किल के वक्त में रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हम सभी युवाओं को संकल्पित होना होगा।

उक्त अवसर पर फार्मासिस्ट संतोष ठाकुर, अंजलिना, विपुल, ईशान, ओमकार, बृजेश, प्रभात, अर्पित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें किया गया याद
Next: संत राजू दास के आपत्तिजनक बयान के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने फूंका पुतला, गिरफ्तारी की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.