Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कल तक कुंभ की निंदा करने वाले भी आज कुंभ में खुशी – खुशी जा रहे है- ओपी राजभर

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0016

गाजीपुर।  यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने महाकुंभ को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कल तक कुंभ की निंदा करने वाले आज कुंभ जा रहे है। मथुरा को लेकर अखिलेश की टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि उनकी सरकार में मथुरा के लिए किया ही क्या गया है?खैर! वो खुद समझदार है,उन्हें खुद मालूम होगा। उनकी सरकार में मथुरा में तांडव हुआ था। आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विरोध का चश्मा लगाए हुए है। वो अपने चश्मे का नम्बर बदल लें,तो सरकार की उपलब्धि उन्हें दिखने लगेगी। यूपी में पिछले दिनों हुए उपचुनावों को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश के आरोपों के सवाल पर मंत्री ओपी राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या अखिलेश सीसामऊ और करहल का उपचुनाव पुलिस के बल पर जीते है। मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष के आरोपो पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि विपक्षी दल पाकिस्तान जाकर पानी पी लिए हैं, और पाकिस्तान के पानी मे ही विरोध करना है।

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। पुलिस लाइन में हुए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने ध्वजारोहण किया, और पुलिस परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देशभक्ति कोई एक दिन का जज़्बा नहीं बल्कि यह जीवन भर की प्रेरणा है: प्राचार्य प्रो0(डॉ0)राघवेंद्र कुमार पाण्डेय
Next: पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन, मंत्री ओपी राजभर द्वारा 68 पुलिसकर्मी सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.