Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देशभक्ति कोई एक दिन का जज़्बा नहीं बल्कि यह जीवन भर की प्रेरणा है: प्राचार्य प्रो0(डॉ0)राघवेंद्र कुमार पाण्डेय

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0017

गाजीपुर। पी० जी० कालेज गाजीपुर में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही एनसीसी, एनएसएस के छात्र छात्राओं को हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। संस्था के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओ द्वारा गणतंत्र दिवस भव्य एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया।

इसी क्रम में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से देश भक्ति गीत, भाषण और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के कुशलपाल श्रोतशाला सभागार के समक्ष गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बीच उच्च शिक्षा निदेशक का भेजा हुआ संदेश पढ़ा गया। प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा एनसीसी थल सेना और नौसेना इकाई का निरीक्षण कर सलामी ली गई। एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि देश की आजादी को लेकर लंबी लड़ाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लड़ी है। भारत एक युवा देश है और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। अनुशासन और श्रम से युवक और युवतियां देश की प्रगति में अपना सहयोग दे सकते है। किसी भी समाज की दशा और दिशा तय करने में युवा वर्ग की महती भूमिका रहती है। इस पावन अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की टोपी और हाथ में झंडे लिए पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया
Next: कल तक कुंभ की निंदा करने वाले भी आज कुंभ में खुशी – खुशी जा रहे है- ओपी राजभर

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.