Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हम लोकतंत्र के प्रहरी हैं: प्रबंधक कृष्णानंद राय

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0012

जमानिया( गाज़ीपुर)। तहसील क्षेत्र के जीवपुर स्थित ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

इस खास अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानंद राय ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति राय ने इस मौके पर बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है क्योंकि इसी दिन, 26 जनवरी 1950 को, हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाते हुए देश के विकास और सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उक्त अवसर पर:

विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक श्री ईश्वर नेपाल, व्यवस्थापक बलिराम सिंह यादव, दिनेश यादव, धनंजय सिंह यादव, अजय राय, कृष्ण गोपाल तिवारी, विवेकानंद राय, साधना राय, सुनीता, वंदना राय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Next: तिरंगा हमारा गौरव है और यह हमें एकता और देशभक्ति की सीख देता है, सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.