गाजीपुर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में हार्दिक सिंह, प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड द्वारा जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जेल लोक अदालत में लघु फौजदारी वाद में निरूद्ध ऐसे बंदी जो स्वेच्छा जुर्म इकबाल के आधार पर अपने वाद का निस्तारण कराना चाहते है के सम्बन्ध में कुल 04 मुकदमें चिन्हित करके लगाया गया, जिसमें से 01 मुकदमें का निस्तारण संस्वीकृति के आधार पर किया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह, जेलर राकेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर रविन्द्र यादव, विधिक सहायता प्रकोष्ठ अधिवक्ता/जेल विजिटर घनश्याम लाल श्रीवास्तव एवं जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।