Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोवंश लदी पिकअप पलटने से 7 गोवंश की मौत, 2 गोवंश को बचाकर तस्कर फरार होने

ब्यूरो 30-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250130-WA0051

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महली के पास बुधवार की देर रात गोवंश लदी पिकअप पलटने से सात गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गोवंश को बचाकर तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बरुइन-दिलदारनगर माइनर सड़क पटरी से गुजर रही एक पिकअप महली गांव के पास पलट गई। हादसे में सात गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद तस्करों ने रात में ही दो ट्रैक्टरों की सहायता से पलटी हुई पिकअप को निकालने का प्रयास किया, लेकिन उजाला होते ही ग्रामीणों की मौजूदगी के कारण दो गोवंश को पिकअप पर लादकर फरार हो गए। गंधुतालुका क्षेत्र पशु तस्करी का सेफ जोन बनता जा रहा है। बिहार बॉर्डर से सटे होने के कारण पशु व शराब तस्कर देवढ़ी और बड़ौरा पुल के जरिए आसानी से बिहार प्रांत में प्रवेश कर जाते हैं।

गौरतलब है कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद इस क्षेत्र में पशु तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवैथा और अभईपुर में पुलिस चौकियां होने के बावजूद तस्करों की गतिविधियां नहीं रुक रही हैं। पिछले वर्ष दाउदपुर संपर्क मार्ग पर गोवंश से भरा वाहन पलटने से एक बड़ा तस्करी मामला सामने आया था। इसी तरह, 21 जनवरी को चक्काबांध के पास भी गोवंश से भरा वाहन पलटने से कई गोवंश की मौत हो गई थी और कुछ को कान्हा गौशाला भेजा गया था। स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों में इन घटनाओं को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गोवंश से लदे वाहन नहीं पलटते, तब तक तस्करी का खेल अनजान बना रहता है। पुलिस अज्ञात गो तस्करों के विरुद्ध अभियोग तो पंजीकृत करती है, लेकिन उन्हें पकड़ने में विफल रहती है। इससे तस्करों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर पिकअप को बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और गोवंशों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कवि हरिनारायण हरिश हुए सम्मानित
Next: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.