Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांग व्यक्ति पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 02-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महेंद्र प्रसाद तिवारी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 जनवरी की शाम करीब 5 बजे, गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना किसी कारण उन्हें गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ईंट उठाकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर कुछ ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार उन्हें गाली-गलौज कर चुका है। महेंद्र प्रसाद तिवारी, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरस्वती पूजा केवल एक परंपरा मात्र नहीं, बल्कि यह ज्ञान और संस्कारों का अद्भुत उत्सव है
Next: धूमधाम से मनाया गया 29वा लटिया महोत्सव, विभिन्न प्रांतों से आये लोगों की लगी रही भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.