Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल एक योजना है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है: जिलाधिकारी

ब्यूरो 02-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250202-WA0062

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के अन्तर्गत जनपद के 1238 ग्राम पंचायतो में चल रहे आवास प्लस 2024 सर्वे की समीक्षा बैठक राइफल क्लब कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, राजेश यादव परियोजना निदेशक, जिला ग्रांम्य विकास अभिकरण , उपायुक्त (मनरेगा), जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज एवं समस्त विकास खण्डो के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थिति रहें। जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार आवास प्लस 2024 सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि सर्वेयरो को योजना के पात्रता मानको की विस्तृत जानकारी दें तथा खण्ड विकास अधिकारी स्वयं प्रतिदिन ग्रामपंचायत में भ्रमण करके सर्वे का स्वयं स्थलीय सत्यापन करें तथा यह सुनिश्चित करायें कि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में सर्वे में सम्मिलित न हो तथा कोई आवासविहीन परिवार सर्वे में सम्मिवित होने से वंचित न रह जाय। उन्होने बताया कि यदि किसी ग्राम पंचायत व विकास खण्ड में अपात्रो के सर्वे की जानकारी प्राप्त होगी तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सर्वे का गुणवत्तापरक किया जाना है। प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक शनिवार को सााप्ताहिक सत्यापन रिपोर्ट जनपद मुख्यालय को प्रस्तुत करेगें।

जनपद में 01 फरवरी 2025 की तिथि तक 18493 आवासविहीन परिवारो को सर्वे किया गया है, जिसमें 15212 सर्वे सरकार द्वारा तैनात किये गये सर्वेयर द्वारा तथा 3281 सर्वे सम्भावित लाभार्थियो द्वारा स्वयं किया गया है । जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक सर्वेयर, सम्भावित लाभार्थी के परिवार की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करे ले, सर्वे में भरी जा रही सूचनायें सही-सही जानकारी प्राप्त करके सही-सही भरें, जिरो प्रावार्टी के सर्वेक्षित लाभार्थियो में आवास विहीनो का सर्वे, विभिन्न स्रोतो के आई.जी.आर.एस. प्रकरणो में पात्र पाये गये लाभार्थियो, पति की मृत्य के उपरान्त निराश्रित महिला, दिव्यांगजन व परित्यक्ता महिलाये, यदि आवासविहीन है तथा सम्भावित लाभार्थी कही सरकारी जमीन पर कब्जा हेतु झोपड़ी तो नही बनाया है, की जानकारी राजस्व लेखापाल सें कर लें, ताकि सर्वे में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो।

आगे उन्होंने यह बताया कि भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा यह सर्वे आवास एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें सेल्फ सर्वे की भी सुविधा उपलब्ध है, कोई भी आवासविहीन पात्र व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से आवास प्लस-2024 सर्वे एप डाउलोड करके अपना सर्वे कर सकता है। प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी सर्वे का व्यापक-प्रचार प्रसार करते हुए सर्वे का पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत गुणवत्तापरक दिनांक 28 फरवरी, 2025 तक पूर्ण करा ले। सर्वे में किभी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता व अपात्रो का सर्वे प्रकाश में आने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया 29वा लटिया महोत्सव, विभिन्न प्रांतों से आये लोगों की लगी रही भीड़
Next: महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा 26 परिवारिक विवादों का निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.