जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के नरियाँव गांव की रहने वाली अर्शीदा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2018 में एक व्यक्ति को 80,000 रुपये देकर दस बिस्वा खेत रेहन पर लिया था। लेकिन न तो उन्हें खेत दिया जा रहा है और न ही उसकी रकम वापस की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने अपनी रकम या खेत वापस करने की बात की, तो आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए साफ इंकार कर दिया और धमकी दी कि न तो पैसा वापस करेंगे और न ही खेत सौंपेंगे। पीड़िता ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।