Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुष्ठ रोग: जागरूकता, उपचार और भेदभाव मिटाने की जरूरत

ब्यूरो 03-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250203_202042_Google

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डा0 राम कुमार गाजीपुर ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी, 2025 तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जनपद के समस्त ग्राम सभा/पंचायत/नगरीय वार्ड में चलाया जाएगा।

इस अभियान में कुष्ठ रोग की जानकारी हेतु जागरूकता के माध्यम से बताया जायेगा की कुष्ठ रोग क्या होता? कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टीरियम लैप्रो नामक रोगाणुओं से होता है। यह कोई जन्म से या पैतृक रोग नही है। इसके लक्षणों में शरीर के चमड़ी पर हल्के रंग का समतल या उभरा हुआ दाग जिसमें सुन्नता हो, हाथ पैर के नसाों में मोटापन, सूजन, झनझनाहट एवं हाथ-पैर के तलवे में सुन्नता हो मुख्य रूप से नजर आते है। इसके उपचार हेतु एम0डी0टी0 दवा सर्वाधिक उपयोगी है। और यदि रोग पहचान के तुरन्त बाद उपचार शुरू कर दिया जाय तो विकलांगता से भी बचा जा सकता है।

आगे उन्होने बताया कि कुष्ठ सिर्फ एक रोग है, पाप या कोई अभिशाप नही।इसलिए  “दाग, चक्कता, सुन्न निशान, कुष्ठ रोग की पहचान, बहु औषधि उपचार कराये, कुष्ठ रोग से दूर भगाये, जन सहयोग की शक्ति से कुष्ठ मिटे हर बस्ती से” का संकल्प लिया जाय। कुष्ठ से विकलांग हुए रोगियों का निःशुल्क सर्जरी होता है एवं सर्जरी के उपरान्त मरीज को रू0 8000 हजार मानदेय तीन किस्तों में दिया जाता है। नये कुष्ठ रोगी जिसमें विकलांगता के लक्षण न हो, को आशा, ऑगनबाड़ी वर्कर या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जॉच हेतु सामु0/प्राथ0 स्वा0 केन्द्र/चिकित्सालय में लाने पर एवं कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर एक मरीज पर रू0 250.00 मानदेय और यदि ऐसे रोगी में विकलांगता पलिक्षित है, तो मानेदय रू0 200.00 दिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लटिया महोत्सव में शानदार प्रस्तुति से कलाकारों ने बांधा समां
Next: मृत पत्रकार को देखने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उमड़ा लोगों का हुजूम

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.