Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल: सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मील का पत्थर

ब्यूरो 04-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250204-WA0012

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के 10 वर्ष पूर्ण होने तथा जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को सैदपुर सी०एस०सी० पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 25 नवजात पैदा हुई बच्चियों के जन्म की खुशी मनाते हुए केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही बालिकाओं की माता को मिष्ठान, बेबीकिट एवं तोलिया का वितरण कराया गया।

इसके अतिरिक्त आशा, ए० एन० एम० और उपस्थित लोगों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए पात्र बालिकाओं को योजना से जोड़ने के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार सी०ओ० सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर और महिला कल्याण विभाग गाजीपुर के स्टाफ प्रियंका प्रजापति सेंटर मैनेजर, गौरव वर्मा काउंसलर चाइल्ड हेल्पलाइन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में बिरनो ब्लॉक के मानपुर ग्राम में जयंती दशपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के साथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा जखनिया के जलालपुर में कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल संरक्षण संबंधी सेवाओं, बालविवाह प्रतिषेध के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग गाजीपुर के स्टाफ चाइल्ड हेल्प लाइन कार्मिक जितेंद्र दुबे, अर्चना सिंह, तथा अंशु राय उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटियों को सशक्त करने की मुहिम तेज, ‘स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी’ बना सहारा
Next: स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: डीएम ने नगर निकायों में हो रहे कार्यों की प्रगति जानी

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.