Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: डीएम ने नगर निकायों में हो रहे कार्यों की प्रगति जानी

ब्यूरो 04-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250204-WA0011

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निवर्तन कक्ष कलेक्ट्रेट में नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित कराये जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने निकायो में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 1.0 के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष किये गये कार्यो, निकायों मे निर्मित एम0 आर0 एफ0 सेन्टरों की क्रियाशिलता एवं संचालन की स्थिति एवं वर्तमान समय में संचालित /निर्माणाधिन/प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, निकायों में सामुदायिक, सार्वजनिक, यूरिनल की स्थिति, निकायों की स्वच्छ सर्वेक्षण एओ0डी0एफ0 प्लस और डबल प्लस एवं जी0एफ0सी0 स्टार रेंटिग की स्थिति, निकायों में सामुदायिक, सार्वजनिक, यूरिनल की स्थिति एवं निकायों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन एवं सोर्श सैग्रिगेशन की स्थिति एवं उपलब्ध वाहनों के विवरण की स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि कुड़ा डम्पिंग स्थल पर ही कुड़ा डाला जाय । किसी भी दशा में हाईवे के किनारे कुड़ा न डाला जाय। और यदि ऐसी स्थिति में किसी भी निकाय से शिकायत मिलती है, तो संबन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया एवं समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल: सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मील का पत्थर
Next: ग्राम पंचायत चुनाव: रिक्त पदों पर उप निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.