Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटियों को सशक्त करने की मुहिम तेज, ‘स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी’ बना सहारा

ब्यूरो 04-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250204-WA0014

जमानिया। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत मीना मंच एवं पावर एंजिल के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षक एवं डायट प्रवक्ता डॉ. साजिया ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जागरूक रह सकें। एआरपी सदर रिम्पू सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राओं और शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जिससे वे समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नोडल मीना मंच प्रतिभा सिंह ने कहा कि मीना मंच और पावर एंजिल के माध्यम से छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है, जिससे वे अपनी समस्याओं का समाधान खुद निकाल सकें। इस अवसर पर बिंदु गुप्ता, पुष्पा यादव, विंध्यवासिनी, अर्चना, धर्मराज, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, जितेंद्र कुमार सहित कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें सुनिश्चित: उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार
Next: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल: सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मील का पत्थर

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.