Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें सुनिश्चित: उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार

ब्यूरो 04-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250204-WA0015

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ताओं की समस्याएं, बिलिंग व्यवस्था और लाइन मरम्मत जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में अनावश्यक कटौती न की जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने मीटर रीडिंग, बकाया वसूली, ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया और जर्जर तारों को बदलने जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कई जगहों से विद्युत विभाग के कर्मचारियों की शिकायत आ रही है। जिसे सुधार कर ले अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद अधिशाषी अभियंता गोपी चंद ने कहा कि लाइनमैन अपने अपने क्षेत्र के 20 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध करावें ताकि इन बकायेदारों से वसूली की जा सकें। यदि बिल में कोई समस्या है तो उसे दूर कर भुगतान कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाएं अन्यथा वृहद स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसमें तहसील प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।

इसके साथ ही अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर आनंद व्यास‚ अविनाश राय‚ मृत्युंजय तिवारी‚ प्रेम प्रकाश‚ बंटी‚ विक्की‚ शेखर‚ वेद प्रकाश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Next: बेटियों को सशक्त करने की मुहिम तेज, ‘स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी’ बना सहारा

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.