Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर की बेटी गुंजन ने हिमालय की चोटी केदार कंठा पर लहराया तिरंगा

ब्यूरो 06-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250206-WA0013

गाजीपुर। जिस उम्र में किशोरियां अपने शौक पूरे करती है। उस उम्र में जनपद की होनहार गुंजन कुमारी हिमालय की चोटियां चढ़ रही हैं जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। करंडा ब्लाक अंतर्गत रेवसां गांव निवासी किसान राज देव की होनहार बिटिया गुंजन कुमारी ने पिछले 19 नवंबर को हिमालय की चोटी केदार कंठा (12,500- फीट) पर केवल तीन घंटे में चढ़ गई। जहां पहुंचने में आमतौर पर पांच से छह घंटे लगते हैं। इससे पहले भी गुंजन माउंट मचोई ( 17907- फीट) पर तिरंगा लहरा चुकी है।

16 वर्षीय गुंजन माता – पिता की इकलौती बेटी है। फिलहाल वह नंन्दगंज स्थित श्री ठाकुर राम लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। गुंजन ने बताया कि बचपन से ही उसे पर्वत रोही बनने का शौक है। इसको लेकर उसने गूगल पर सर्च कर पर्वत रोहियों का मोबाईल नंबर जुटाया और उनसे सालाह लेकर इसकी ट्रेनिंग लेने की योजना तैयार की। पिछड़े गांव और आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता इकलौती बेटी को इस मुश्किल शौक से दूर रखना चाहते थे, लेकिन बेटी के हौंसले व जिद के आगे वह झुक गए और ट्रेनिंग पर भेजने को तैयार हुए। गुंजन ने जम्मू-कश्मीर स्थित जवाहर इंस्टीट्यूट आफ पहलगाम से पर्वत रोहण की बेसिक व एडवांस ट्रेनिंग ली। इसके बाद पहली बार में ही माउंट मचोई को फतह कर लिया। बताया कि एवरेस्ट मेघा परमार मुझे गाईड जारी करती है और हौसला भी बढ़ाती है। मेरा अगला मिशन माउंट किलीमंजारो (19,341) फीट है, जो अफ्रीका की उच्चतम चोटी है। इस पर चढ़कर मैं विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती हूं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: घर के बाहर खेल रहा मासूम हुआ लापता
Next: डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.