Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय: जिलाधिकारी

ब्यूरो 06-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250206-WA0006

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया गया है। इन सभी जनपदों में कराये जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आकांक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्मक विकास खण्ड में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य , मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय , परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्र शेखर, डी सी एन आर एल एम, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीनियर बालकों की फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 07 फरवरी 2025 को
Next: विभिन्न मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा गया पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.