Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिक्त पदों पर होने वाले उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु जारी हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो 07-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उ0प्र0 लखनऊ राज्य निर्वाचन आयोग, की अधिसूचना द्वारा ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों, (जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो) पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।

जिसमें नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंन्तिम दिनांक व समय 08 फरवरी, 2025 (पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक), नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 10 फरवरी,2025 (पूर्वाह्न 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक), उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 11 फरवरी, 2025 (पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक), प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 11 फरवरी, 2025 (अपराह्न 3.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक), मतदान का दिनंाक व समय 19 फरवरी, 2025 (प्रातः 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक), एवं मतगणना का दिनांक व समय 21 फरवरी, 2025 (प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक) किया जायेगा।

उपर्युक्त उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जॉच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवांटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। राज्य निर्वाचन आयोग, उ0 प्र0 लखनऊ द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय, जहां नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने से लेकर प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की जानी है, पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

उक्त क्रम में पंचायत उप निर्वाचन की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सतर्क रहकर स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पूर्ण कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर्यका अखौरी ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है तथा आदेशित किया है कि वे पंचायत उप निर्वाचन माह फरवरी, 2025 में अपने से सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर उपस्थित रहकर नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन, मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया की कार्यवाही को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट का नाम, पदनाम एवं मो0नं0 सुनिल कुमार सिंह, तहसीलदार, सेवराई मो0नं0 9454417083 आवंटित विकास खण्ड रेवतीपुर, विवेकानन्द सिंह नायब तहसीलदार सादात जखनियां मो0न0 8382837615, विकास खण्ड मनिहारी, लालजी विश्वकर्मा, तहसीलदार जखनियां मो0नं0 9454417089, विकास खण्ड सादात, विजयकान्त पाण्डेय, नायब तहसीलदार सैदपुर मो0नं0 9140941162, विकास खण्ड देवकली, देवेन्द्र, तहसीलदार सैदपुर मो0नं0 9454417085, विकास खण्ड सैदपुर, अनुराग कुमार यादव, नायब तहसीलदार कासिमाबाद मो0नं0 8081365935 विकास खण्ड कासिमाबाद, राजीव यादव, तहसीलदार सदर मो0नं0 9454417081, विकास खण्ड सदर, पंकज उपाध्याय, नायब तहसीलदार बिरनो मो0नं0 9336582774 विकास खण्ड बिरनों, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार करण्डा मो0नं0 9451191494 विकास खण्ड करण्डा, भगवान पाण्डेय, नायब तहसीलदार(मध्य) मुहम्मदाबाद मो0नं0 9454417083 विकास खण्ड भांवरकोल एवं रामजी, तहसीलदार मुहम्मदाबाद मो0नं0 9454417083 विकास खण्ड मुहम्मदाबाद है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगलगी से 10 झोपड़ियां जलकर हुई राख, शादी के लिए रखा सामान स्वाहा
Next: कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत डीएम की उपस्थिति में होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.