Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करोड़ों की सड़कों का तोहफा, कंबल बांटकर सियासी तंज, मिल्कीपुर चुनाव नतीजों को लेकर सपा पर जमकर हमला

ब्यूरो 09-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250209-WA0095

गाजीपुर। मरदह विकासखंड के फेफरा स्थित शांभवी शिक्षण संस्थान कि प्रांगण ने प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फेफरा गांव में करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण व कंबल वितरण किया

इस अवसर पर विद्यालय कि छात्राओ द्वारा स्वागत गीत व मंचन कला के माध्यम से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता के बीच में हम समर्पित कर रहे हैं। करोड़ों की लागत से बनी सड़के जनता के लिए समर्पित है। तो वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए का कि समाजवादी पार्टी के लोग जो हताशा वाली बात कर रहे हैं यह उनकी कुंठी मानसिकता को दर्शाता है। अगर जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है तो सपा के लोगों को यह पूरे दिल से स्वीकार करना चाहिए।

जनता ने सपा को अब पूरी तरह से नकार दिया है। सपा अब समाजवादी से केवल समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई। भाजपा पर जनता को पूरा भरोसा है। सपा के लोगों ने लोकतंत्र का उपहास किया है, जनता को सपा के नेताओं ने गुमराह करने का कार्य किया है। वह केवल अपनी राजनीति की रोटी सेक रहे हैं। जनता के सामने समाजवादी पार्टी का चाल, चरित्र, और चेहरा अब जनता ने बेनकाब कर दिया है।

मिल्कीपुर उपचुनाव आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव की  बहुमत से होने वाली जीत का संदेश है। इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जितेंद्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह , रामसुधार यादव, मनोज गुप्ता प्रमुख ,जयलाल राजभर, धनंजय चौबे ,चंद्रभान सिंह ,राकेश यादव, पुनपुन खरवार ,संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनाथ सिंह व संचालन विनोद पटेल ने किया। अंत मे कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान उदयभान सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरस कवि सम्मेलन में गूंजे काव्य रस के स्वर, हास्य, वीर रस और श्रृंगार से सजी काव्य संध्या
Next: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ, बच्चों को दी गई कृमिनाशक दवा

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.