गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस टीम द्वारा चोरी के 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09 फरवरी 2025 को उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 37/2025 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर से संबंधित चोरी हुए डी0जे0/ साउण्ड की मशीन की बरामदगी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश बिन्द को हरदिया ईंट भठ्ठे के पास से चोरी की गई सामग्री के साथ गिरफ्तार कर व अभियुक्त अखिलेश बिन्द उपरोक्त के निशानेदही पर चोरी में शामिल सह अभियुक्त योगेश कुमार को नोनहरा कस्बे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
अखिलेश बिन्द पुत्र रामवृक्ष बिन्द निवासी ग्राम गोरयाँ पारा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर उम्र 32 वर्ष।
योगेश कुमार बिन्द पुत्र राम प्रताप बिन्द निवासी ग्राम गोरयाँ पारा थाना बिरनो जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष।
अपराधिक इतिहास
मु0अ0स0 37/2025 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 थाना नोनहरा
बरामदगी
अदद डी0जे0/साउण्ड की मशीन।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी अटवा मोड़ मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर।