Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी तेज

ब्यूरो 10-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20250207_202357_Google

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत फरवरी 2025 माह के तृतीय सप्ताह में वैवाहिक कार्यक्रम प्रस्तावित है।विभाग द्वारा विकसित किए गये साफ्टवेयर पर आवेदकों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट/पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर लागिन करके ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। योजनान्तर्गत पात्रता की शर्ते निम्नवत है-

•कन्या के अभिभावक उ०प्र० के मूल निवासी हो

•कन्या/कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूरतमंद हों

•आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम रू0 2.00 लाख तक होगी

•विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष अथवा उससे अधिक होनी अनिर्वाय है।

•आयु की पुष्टि के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होगे

•कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो

•अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

•विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी

•आनलाइन आवेदन मे समस्त अभिलेखों की स्पष्ट कापी अपलोड होना, आय प्रमाण पत्र माता-पिता अथवा अभिभावक का होना तथा बैंक खाता आवेदिका (कन्या) का होना अनिवार्य होगा।

अतः इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति आनलाइन वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन करें। योजना निःशुल्क है, किसी भी दलाल / बाहरी व्यक्ति द्वारा आवेदकों से धनराशि की माँग की जाती है तो तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर को सूचित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा: 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगा “सुरक्षित इंटरनेट दिवस”
Next: ब्लॉक प्रमुख ने इंटरलॉकिंग कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.