Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के शिक्षक डॉ. देवेंद्र वर्मा को “इनक्रेडिबल टीचर टैग 2024” से किया गया सम्मानित

ब्यूरो 10-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250210-WA0013

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. देवेंद्र वर्मा को उनकी उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए “इनक्रेडिबल टीचर टैग 2024” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें 8 फरवरी को गोरखपुर स्थित संत पॉल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन मैरिएन फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के 55 विद्यालयों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा को यह सम्मान गोरखपुर विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रो. पूनम तंड़न एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे जनपद के शिक्षाविदों में हर्ष व्याप्त है। सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार ने डॉ. देवेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत किया और उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षकों के प्रयास से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समृद्धि संभव है।” विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा ने कहा कि यह पुरस्कार यह साबित करता है कि शिक्षक समाज के सबसे बड़े निर्माता होते हैं, जो बच्चों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर शिक्षक शशिबाला सिंह, सगुफ्ता रहमान, जैनब परविन, गुलशन रहमान, सानू, पवन तिवारी, छोटे लाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ, बच्चों को दी गई कृमिनाशक दवा
Next: साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा: 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगा “सुरक्षित इंटरनेट दिवस”

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.