Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

PCPNDT अधिनियम: कन्या भ्रूण हत्या व लिंगानुपात सुधार हेतु जागरूकता अभियान

ब्यूरो 11-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250211-WA0009

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुद्धा पैलेस में स्वास्थ्य विभाग की आशा, ए0एन0एम0 को पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक PCPNDT अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कन्या भ्रुण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंध तथा कानूनी प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई। अधिनियम का उल्लंघन करने वाले अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, कार्मिक और क्लिनिकल परामर्श देने वाले चिकित्सक को 05 साल तक की सजा और इसके साथ रुपए 50,000 तक के जुर्माना का प्रावधान है।

जागरूकता अभियान के तहत सदर विकास खण्ड में मिश्रवलिया ग्राम में रामदूत नेशनल स्कूल में महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध, चाइल्ड हेल्पलाइन, कन्या सुमंगला योजना और अन्य विभागीय योजना की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सदर ब्लॉक के जे0के0बी0 पब्लिक स्कूल नूरुद्दीनपुरा बुड्ढेपुरम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), दहेज़ प्रतिसेध, 181, 112 आदि योजनाओं की जानकारी वृहद रूप से दी गयी और बताया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल टोल फ्री नम्बर पर अपनी समस्या को तत्काल कम्प्लेन दर्ज करा सकते है। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्यवक संतोष सिंह, गौरव वर्मा कॉउंसलर, अंशु राय, जीतेन्द्र दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत ‘Safer Internet Day’ वर्कशॉप आयोजित
Next: डीएम ने किया औचक निरीक्षण, विकलांग विद्यालय व व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.