Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश में युवती पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 13-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे एक युवती पर कूड़ा फेंकने के मामले में हुए विवाद पर मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, पीड़ित (नई बस्ती उमरगंज निवासी) घर से कुछ दूर पुरानी डीह की जमीन पर कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान, वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर काजल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई और उसका मुंह फट गया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने थाना में लिखित तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 7 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, पुलिस ने दर्ज की शिकायत
Next: दिव्यांगजन सशक्तीकरण: यूपी सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

आरसेटी में मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

ब्यूरो 17-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.