Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

ब्यूरो 13-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के नसरतपुर उर्फ हरपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने ससुराल में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दामाद के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तहरीर के अनुसार पीड़ित की शादी वर्ष 2007 में निवासी हरपुर युवक से प्रेम विवाह हुआ था। वह अपने पति के साथ मुगलसराय में रहती थी और उनकी तीन पुत्रियां भी हैं। तहरीर के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने नसरतपुर स्थित ससुराल में घुसकर सास  पर हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अतुल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मजदूरी मांगने पर वेटर से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: पुरानी रंजिश में युवती पर हमला, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

आरसेटी में मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

ब्यूरो 17-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.