गाजीपुर। खानपुर पुलिस टीम द्वारा 8.5 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । बीबी
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 श्री कमलभूषण राय द्वारा पूरी टीम समेत की जा रही चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोशन राजभर , पुत्र बिहारी राजभर जो सफेद रंग के अपाची से तेलियानी से औड़िहार की तरफ आ रहा था जिसके पास झोला में नाजायज गांजा था को पुलिस टीम द्वारा एकाएक दबिश देकर 14 फरवरी 2025 को बिछुड़ननाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से मौके से 8.5 किग्रा0 नाजायज गांजा बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर थाना खानपुर पर मु0अ0सं0- 47/25 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।