गाजीपुर। गहमर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 विवेक कुमार पाठक द्वारा पूरी टीम समेत 13 फरवरी 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त धनजी कुमार (पुत्र भुल्लन राम निवासी ग्राम बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 18 वर्ष ) को बहदग्राम बारा मंगरखाई लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना गहमर पर मु0अ0सं0 29/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 216/2024 धारा 305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना गहमर जनपद गाजीपुर।
मु0अ0सं0 267/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना गहमर गाजीपुर।
मु0अ0सं0 29/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गहमर गाजीपुर।